दुर्गावती में कार से 42 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

मचखियां के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)----- थाना क्षेत्र के मचखियां के पास गुरुवार की देर रात वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 42 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के वुडवलिया गांव निवासी ईशामुल हक, पिता ईशा अंसारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गावती पुलिस मचखियां के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 42 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब और कार को जब्त करते हुए मौके से ईशामुल हक को गिरफ्तार कर लिया। दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान कार से 42 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद की गई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट