विद्यालय निरीक्षण में सामने आई शिक्षा व्यवस्था की खामियां
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 28, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर ----- भीम आर्मी जिलाध्यक्ष बागी कौशल कुमार प्रियदर्शी ने टीम के साथ उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर एवं सरस्वती कोचिंग सेंटर, कुअमा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में 500 से अधिक नामांकित बच्चों के बावजूद 50 से कम विद्यार्थी उपस्थित मिले। बच्चों ने नियमित पढ़ाई नहीं होने और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
प्रधानाध्यापक से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से फोन पर बात कर जांच एवं व्यवस्था सुधार की मांग की। मौके पर विजय राम, रजनीश जाटव, श्रवण कुमार, नितिन अरुण सहित अन्य मौजूद थे।


रिपोर्टर