विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 25, 2026
- 3 views
रोहतास। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की विषय-वस्तु “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तीकरण” रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने फार्मासिस्ट शपथ ग्रहण की।
समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, सलाहकार प्रो. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव प्रो. डॉ. कुमार आलोक सहायक कुलसचिव मिथिलेश कुमार सिंह, फार्मेसी कॉलेज के डीन डॉ धर्मेन्द्र कुमार, विश्वविद्यालय के प्राक्टर डा ललितेश्वर प्रसाद सिंह आई.आई.सी. अध्यक्ष डॉ. मोनिका सिंह, एन.एम.सी.एच. की निदेशक डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. संगीता सिंह एवं श्रीमती निरुपमा सिंह , विभिन्न संकायों के डीन एवं शिक्षकगण सहित फार्मेसी कॉलेज के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी, पत्रक निर्माण, खोज अभियान, नुक्कड़ नाटक, लघु चलचित्र निर्माण प्रतियोगिता तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन ओमसत्यम एवं विकास कुमार, सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया।
आयोजन ने विद्यार्थियों में फार्मेसी, जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया।


रिपोर्टर