कन्धरापुर थाने में 7.87 करोड़ की लागत से बनेगा नया प्रशासनिक भवन, एसपी ने किया भूमि पूजन
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Oct 18, 2025
- 57 views
आजमगढ़। कन्धरापुर थाना परिसर में शुक्रवार को एक अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन की नींव रखी गई। 7 करोड़ 87 लाख 94 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का भूमि पूजन पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील कुमार सिंह भी मौजूद रहे, जिन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।यह भवन उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम, निर्माण इकाई वाराणसी द्वारा निर्मित किया जाएगा और इसे 14 फरवरी 2027 तक पूर्ण कर विभाग को सौंपा जाएगा।डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि इस मॉडल थाने के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य सुविधा मिलेगी और आम जनता को भी सेवा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। भवन में प्रशासनिक कक्षों के अलावा बैरक, आवासीय कक्ष, कैंटीन, हवालात, एसआई कक्ष और मनोरंजन कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इस भूमि पूजन समारोह में मुख्य एसपी सिटी मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल, कन्धरापुर थाना प्रभारी अनुराग कुमार समेत कई अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर