राजगढ़ पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम संपन्न
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 21, 2025
- 163 views
राजगढ़ । राजगढ़ पुलिस परेड ग्राउंड में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे, रक्षित निरीक्षक सुश्री उर्मिला चौहान, जनप्रतिनिधिगण, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन तथा बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी द्वारा देशभर के शहीदों की नामावली वाचन से किया गया। इसके पश्चात परेड कमांडर सूबेदार श्री दीपक रघुवंशी एवं टू आई/सी सूबेदार श्री प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से जवानों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथियों सहित सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों को नमन किया। इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।


रिपोर्टर