कल्याण विभाग एवं कलाकारों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 23, 2025
- 52 views
रोहतास। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला मुख्यालय सासाराम के मल्टीपर्पस हॉल में अनवरत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान में कल्याण विभाग के विकास मित्र, स्थानीय कलाकारों तथा जिले के लोगों ने भाग लिया। इस तरह के कार्यक्रम का संचालन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा
किया गया। इस कार्यक्रम में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कलाकारों के द्वारा मतदान गीत गाकर लोगों को जागरूक किया गया। विकास मित्रों के द्वारा भी कार्यक्रम में प्रस्तुति दी गयी और उनके द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया।सभी लोगों ने एक साथ एक स्वर में आह्वाहन किया कि इस बार हमारा रोहतास मतदान में फिर से अग्रणी जिला बनेगा।सभी लोगों ने मतदान के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में आये लोगों से संवाद करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में मतदान के दिन पहले 50 मत महिलाओं का होगा और इसके प्रति सभी को निर्देशित किया गया है कि आप अपने स्तर से महिलाओं की सूची बनाकर इस कार्य को पूरा करें। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करके लोगों को यह बताने का प्रयास किया गया कि महिलाओं का भारत तथा बिहार के निर्माण में काफी योगदान रहा है और रहेगा।
मतदान के दिन जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं की लिए विशेष व्यवस्था की जायेगी,जिसमें उनकी अलग पंक्ति रहेगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए कमरे एवं वाहन की व्यवस्था भी की जा रही है।
कार्यक्रम में मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाया गया। पदाधिकारियों ने स्वयं शपथ-पत्र को रोहतास की लोक भाषा भोजपुरी में पढ़ कर लोगों को शपथ दिलायी और आश्वासन दिया कि इस बार जिला प्रशासन मतदान के दिन अपने बेहतर व्यवस्था के साथ आप लोगों के लिए समर्पित रहेगा।


रिपोर्टर