थाना प्रशासन द्वारा विभिन्न मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट

भभुआंं(कैमूर)-- अनुमंडल के भगवानपुर थाना प्रशासन द्वारा विभिन्न मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में वही एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर छोड़ गया बंध पत्र पर। संदर्भ में भी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि भगवानपुर थाना कांड संख्या- 66/25 हत्या के प्रयास के प्राथमिक अभियुक्त मोहित कानू उर्फ मोहित कुमार शाह उम्र करीब 22 वर्ष पिता रामाशीष कानू ग्राम थाना भगवानपुर को विशेष छापामारी के क्रम में मेरे साथ ही कांड के अनुसंधान कर्ता सहित अन्य पदाधिकारी के द्वारा घर से गिरफ्तार किया गया।

वही भगवानपुर थाना कांड संख्या 140/ 25 के प्राथमिक अभियुक्त पनेरु पासवान उर्फ राजेश पासवान उम्र करीब 31 वर्ष पिता झूमर पासवान ग्राम भगवानपुर थाना भगवानपुर को पूर्व के शराब के कांड के मामले में गिरफ्तार किया गया।


भगवानपुर थाना कांड संख्या 255/ 25 में बीते संध्या को मारपीट करने एवं मोमोस खाकर मोमोस का पैसा नहीं देने और रंगदारी करने के आरोप में पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक कि अभियुक्त सिपावरी उर्फ शिव प्रकाश कुमार उम्र 20 वर्ष पिता नचक वारी उर्फ राम मूरत वारी ,रोहित पटेल उम्र 19 वर्ष पिता स्वर्गीय शिव बच्चन उर्फ राम बच्चन चौधरी दोनों ग्राम भगवानपुर थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया गया। 

वही भगवानपुर थाना कांड संख्या 214 25 हत्या के प्रयास कांड में भिखारी चौधरी पिता स्वर्गीय राम बच्चन चौधरी विक्रांत चौधरी पिता भिखारी चौधरी दोनों ग्राम- भगवानपुर थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया गया, परंतु गिरफ्तारी के बाद बात प्रकाश में आई की गिरफ्तारी पर माननीय न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है, जिसके आधार पर थाना से मुक्त किया गया,

पेपर नहीं प्राप्त होने के और फरार रहने के कारण गिरफ्तारी की गई थी। शराबी चिंटू सिंह उर्फ बलवंत कुमार पिता नागेंद्र प्रताप सिंह ग्राम राधा खंड थाना भगवानपुर एवं लालू कुमार पिता बाला लखनदर बिंद्रा बिना ग्राम कृष्णापुर थाना भगवानपुर जिला रोहतास को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट