उत्तर प्रदेश के सीमापर्वतीय तट से लेकर दुर्गावती नदी के कोहीरा गेहूंवनवा नदी के संगम तट तक छठ व्रतियो ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्ध

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- प्रखंड के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के बिहार की सीमा से गुजरने वाली कर्मनाशा नदी के तट से लेकर दुर्गावती नदी के कोहीरा गेहूंवनवा नदी के तट तक छठ ब्रतियों का तांता लगा रहा। अस्ताचल गामी सूरज को अर्ध देने के बाद आज मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध देकर छठ ब्रतियों ने अपना व्रत समाप्त किया। इस अवसर पर सुरक्षा बल के जवान तथा थाने की पुलिस बल के जवान दुर्गावती प्रखंड के हर घाटों मौजूद रहे। कहीं से कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए नदी के तट पर गोताखोर एसडीआरएफ की टीम तथा पेट्रोलिग के लिए एसडीआरएफ की जल वोट मौजूद रही। उत्तर प्रदेश बिहार की सीमा के तटीय क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग आमने-सामने छठ व्रत करते देखे गए। प्रशासन की दृष्टि व्यवस्था की वजह से कहीं से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नहीं हुआ। घाटों का निरीक्षण करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया तथा एसडीपीओ मोहनिया, दुर्गावती के थाना अध्यक्ष मौजूद रहे। तालाब पोखरे आहर सभी जगह पर रही छठ ब्रतियों की धूम


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट