नासरीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में पर्यवेक्षक ने निरीक्षण किया


 रोहतास। बुधवार को 211-नोखा विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त  प्रेक्षक  मिलिंद धर्मराव रामटेके (आईएएस) ने नासरीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पेयजल, शौचालय, रैम्प, व्हीलचेयर एवं अन्य निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

 रामटेके ने उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) एवं संबंधित कर्मियों से संवाद कर मतदान केंद्रों की तैयारी की जानकारी ली तथा यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता को निर्भीक, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण वातावरण में मतदान करने की सुविधा प्राप्त हो।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी, नोखा तथा संबंधित ब्लॉक व पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

अंत में प्रेक्षक ने मतदाताओं से अपील की कि वे 5 नवम्बर 2025 को होने वाले बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट