सात में छः एनडीए एक महागठबंधन जीते
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 14, 2025
- 23 views
रोहतास। जिले के सातों विधानसभा सीट का मतगणना सुबह आठ बजे सासाराम के बाजार समिति में शुरू हुई, जो देर शाम तक चलती रही। ख़बर भेजे जाने तक मतगणना अभी चल रही थी, इसलिए जीत की मतों का अंतर तो स्पष्ट पता नहीं चल पाया,लेकिन सासाराम विधानसभा से रालोमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी तथा सासाराम विधानसभा की प्रत्याशी स्नेहलता कुशवाहा चुनाव जीत गयी हैं। इसी तरह से करगहर से जदयू के प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह भी चुनाव जीत गये। जबकि चेनारी से लोजपा आर के प्रत्याशी मुरारी गौतम को सफलता मिली है। नोखा से जदयू के प्रत्याशी नागेंद्र चन्द्रवंशी तथा दिनारा से रालोमा प्रत्याशी आलोक कुमार सिंह भी चुनाव जीत गये। डेहरी विधानसभा से लोजपा-आर के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह भी चुनाव जीत गये हैं, जबकि काराकाट से माले के अरुण सिंह जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह से बढ़त बनाये हुए हैं।


रिपोर्टर