राष्ट्रीय राजमार्ग की अतिक्रमित भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 30, 2025
- 1174 views
कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पुसौली गोला बाजार राष्ट्रीय राजमार्ग की अतिक्रमित भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त। संबंध में जानकारी देते हुए अंचल पदाधिकारी श्री नारायण राय के द्वारा बताया गया, कि राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन को कुछ लोगों के द्वारा नियमों की अनदेखी कर जगह-जगह दुकानें लगा अतिक्रमण किया गया था। जिसके कारण परिवहन कर रहे वाहनों सहित आसपास के लोगों को आने-जाने में भी समस्याएं पैदा होता था, साथ ही आए दिन घटनाएं दुर्घटनाएं होती रहती थी। सभी अतिक्रमणकारियों को कुछ दिन पहले ही अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नोटिस भी दिया गया था। अंततः 29 नवंबर दिन शनिवार को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जेसीबी के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग सर्विस लेन की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।


रिपोर्टर