दिव्यांगों को हर संभव सहायता देगी पालिका — आयुक्त अनमोल सागर

भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका प्रशासन शहर में रहने वाले दिव्यांग नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा। इसी उद्देश्य से पालिका की ओर से ‘दिव्यांग पोर्टल’ शुरू किया गया है, जिस पर दिव्यांगजन अपनी जानकारी दर्ज कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी भिवंडी पालिका आयुक्त अनमोल सागर ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दी।

भिवंडी पालिका मुख्यालय में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत शुरू किए गए दिव्यांग कार्यालय और दिव्यांग पोर्टल का उद्घाटन आयुक्त अनमोल सागर ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, नयना ससाणे, उपायुक्त विक्रम दराडे, सहायक आयुक्त शैलेश दोंदे, दिव्यांग सेवा संस्था के अशोक भोईर और नरेश तरे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर निगम के दिव्यांग कर्मचारी और शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।आयुक्त अनमोल सागर ने कहा कि समाज में दिव्यांग एक महत्वपूर्ण घटक हैं और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि शासन के नियमों और नगर निगम के निर्णयों के अनुसार दिव्यांग व्यक्तियों को सभी आवश्यक लाभ प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने दिव्यांगों से अपील की कि वे घर बैठे पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करें और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज कल्याण विभाग प्रमुख मिलिंद पलसुले के नेतृत्व में समीर मुंढे, अमीन अंसारी और अमोल देसले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांग कर्मचारी श्रीमति अलका  मटाले ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट