भिवंडी के यूट्यूबर पर महिला का विडियो वायरल करने का मामला दर्ज

भिवंडी। शहर में बिना किसी वैध मान्यता के चल रहे कथित यूट्यूब न्यूज चैनलों की बढ़ती संख्या के बीच एक यूट्यूबर पर महिला की शिकायत के बाद विनय भंग का मामला दर्ज किया गया है। शहर में ऐसे 50 से अधिक अवैध चैनल सक्रिय बताए जाते हैं, जो खुद को न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर प्रशासनिक कार्यक्रमों में भी पहुंच जाते हैं।नारपोली पुलिस के अनुसार, द वॉयस न्यूज़ यूट्यूब चैनल चलाने वाले यूट्यूबर फिरोज फारूक मेमन ने मनपा द्वारा चल रहे रोड वाइडिंग कार्य के दौरान एक महिला की उसकी इच्छा के विरुद्ध फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए। आरोप है कि आरोपी ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर वायरल किया। पीड़िता की शिकायत पर नारपोली पुलिस स्टेशन में गुनाह रजि. क्र. 1304/2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार यह घटना 26 नवंबर 2025 को अजांटा कंपाउंड, धामणकर नाका क्षेत्र में हुई। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक पंडित वाघ कर रहे हैं,शहर में ऐसे कई यूट्यूबर बिना किसी सत्यापन या अनुमति के ‘पत्रकार’ बनकर सक्रिय हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे अवैध चैनलों पर रोक लगाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट