ब्राह्मण जोड़ो अभियान का सूत्रपात 15 जनवरी से होगा प्रारंभ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 07, 2025
- 81 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरीआनसोन रोहतास।ब्राह्मण जोड़ो अभियान का सूत्रपात नए वर्ष में 15 जनवरी से प्रारंभ होगा। इसके तहत जिला, प्रखंड, पंचायत एवं गांव स्तर तक ब्राह्मणों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ब्राह्मण जोड़ो अभियान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा। कहा कि ब्राह्मणों की बहुत सारी मूलभूत समस्याएं हैं। आज बहुत सारे ब्राह्मण परिवार आर्थिक तंगी का बोझ झेलने के लिए विवश है। बहुत से ऐसे परिवार हैं जो गरीबी से जूझ रहे हैं। गरीबी के कारण वह अपने बच्चों को शिक्षा तक नहीं दे पा रहें हैं। ब्राह्मणों की स्थिति बदतर होती जा रही है, जिसका कारण आपसी तालमेल की कमी और एक जुटता का आभाव है। ब्राह्मण जोड़ो अभियान के लिए सभी को आगे बढ़कर एक सूत्र में जोड़ने के लिए कार्य किया जाएगा। ब्राह्मणों की समस्या का निदान तभी संभव है जब ब्राह्मण जोड़ो अभियान सफल हो। विश्वास है कि यह अभियान बिहार ही नहीं देश के लिए भी सकारात्मक ऊर्जा देने वाला होगा। यह अभियान देश में ब्राह्मण समाज को मुख्य धारा से जुड़ने में मिल का पत्थर साबित होगा।


रिपोर्टर