डीएम ने दत्तक पुत्री को सौंपी


रोहतास।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान,रोहतास में आवासित एकवर्षीय बालिका मानवी का अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण आदेश पारित किया गया तथा बालिका मानवी को संयुक्त राज्य अमेरिका,ओहियो के निवासी उसके दत्तकग्राही दंपति को गोद दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बालिका को गोद देने के उपरांत बालिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गयीं एवं दंपति को बालिका का टीकाकरण,स्वास्थ्य तथा विकास पर विशेष रूप से ध्यान देने हेतु परामर्श दिया गया। अमेरिकी दंपत्ति बालिका मानवी को ग्रहण कर काफी प्रसन्नचित एवं भावुक दिखे। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता-सह-सहायक निदेशक,जिला बाल संरक्षण इकाई विनीता कुमारी,विशेष कार्य पदाधिकारी आशीष रंजन,बाल संरक्षण पदाधिकारी विक्रमादित्य पाल,समन्वयक विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान रोहतास मिथिलेश कुमार तथा मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट