ज्वैलर्स लुटेरे गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 10, 2025
- 29 views
रोहतास । स्थानीय शहर के फजलगंज स्थित अशोक ज्वेलर्स की दुकान में बीते 21 अक्टूबर को लूटपाट के असफल प्रयास में शामिल चार लूटेरों में से पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, एक लूटेरे को धर-दबोचने के लिए पुलिस की कार्रवाई हुई तेज। इस संदर्भ में सासाराम नगर थाना में एक प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि अशोक ज्वेलर्स दुकान की लूटपाट में शामिल दिनारा थानाक्षेत्र के गोपालपुर गाँव निवासी सोमू कुमार, बिक्रमगंज थाना के तेन्दुनी निवासी ऋषि कुमार तथा नगर थाना के न्यू एरिया के रहने वाले ऋतिक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूटपाट में शामिल एक काले रंग का बुलेट मोटरसाईकिल, एक सुपर स्पलेंडर बाइक तथा दो एंड्रायड मोबाईल फोन भी बरामद किया गया है। एसपी के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों पर पूर्व में भी सासाराम नगर थाना और मुफस्सिल थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि इन लूटेरों को धर-दबोचने के लिए एक विशेष टीम गठित की गयी थी। इस विशेष टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा।


रिपोर्टर