हथियार एवं गोली के साथ दो गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 10, 2025
- 37 views
गोली लगने से दो घायल
रोहतास।जिले के अकोढ़ीगोला थानाक्षेत्र के पकड़िया गाँव में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी में दो लोगों को जख्मी अवस्था में गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस गोलीबारी की घटना में गिरफ्तार लोगों में अकोढ़ीगोला थानाक्षेत्र के महुअरी गाँव निवासी सोनू कुमार उर्फ कौशल पासवान, नोखा थाना के कदवाँ निवासी राधा पासवान तथा पकड़िया के विमलेश सिंह शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के अनुसार इस घटना में 29 जिन्दा कारतूस, देशी पिस्टल का 21 खोखा, देशी कट्टा का 11 खोखा, दोनाली बंदूक का 2 खोखा, 3 पिस्टल का पिलेट तथा एक देशी कट्टा का फटा हुआ बैरल बरामद किया गया है।


रिपोर्टर