समाहरणालय में वाहनों की सघन जांच
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 15, 2025
- 58 views
रोहतास।समाहरणालय परिसर में वाहनों की हुई सघन जाँच। वसूल गये 47,500 जुर्माना।
जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा समाहरणालय-परिसर में खड़े वाहनों की सघन जाँच की गयी। जाँच के क्रम में 17 वाहन यातायात नियमों के उल्लंघन,अवैध पार्किंग एवं आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में दोषी पाए गये, जिन पर कुल 47,500 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
इस विशेष जाँच अभियान में जिले के सभी मोटरयान निरीक्षक उपस्थित रहे। साथ ही ओएसडी आशीष रंजन भी मौके पर उपस्थित रहकर अभियान की निगरानी करते रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस प्रकार का जाँच अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि अवैध पार्किंग पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जायेगी तथा सभी गैर-सरकारी और सरकारी अधिकारियों के वाहनों के भी वैध दस्तावेजों की जाँच अनिवार्य रूप से की जायेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं सभी वाहन चालकों से अपील किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


रिपोर्टर