सराफा व्यापारी की दुकान में चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 15, 2025
- 252 views
नरसिंहगढ़, राजगढ़ । थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए सराफा व्यापारी की दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 3.4 किलोग्राम चांदी (कीमत लगभग ₹6 लाख) सहित कुल ₹6.5 लाख रुपये का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी एवं कठोरतम कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा पुलिस पर जनविश्वास सुदृढ़ करना पुलिस का परम कर्तव्य बताया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के. एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को इस चोरी का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई दिनांक 09–10 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि फरियादी कमलेश सोनी निजी कार्य से बाहर गए हुए थे। देर रात्रि लौटने पर उन्होंने अपनी सराफा दुकान के ताले टूटे पाए, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना पर थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 658/25, धारा 331(4), 305(A) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी डेटा का गहन विश्लेषण कर निरंतर प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर आरोपी राहुल पाल, पिता मांगीलाल , उम्र 18 वर्ष, निवासी भूराखेड़ी, थाना चाचौड़ा, जिला गुना तथा अंशुल मीणा, पिता प्रीतम मीणा , उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खरेटिया, थाना मलावर, जिला राजगढ़ कोगिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं ताले तोड़ने में प्रयुक्त सब्बल भी जप्त की गई। आरोपी अंशुल मीणा थाना भंवरकुआं के अपराध क्रमांक 604/25, धारा 331(4), 305(A) BNS (चोरी) के प्रकरण में जमानत पर है। इसके अतिरिक्त वह इंदौर जिले में बलात्कार एवं अपहरण के एक अन्य प्रकरण में फरार चल रहा है।पूर्व में इंदौर में गैंग के साथ चोरी के मामलों में संलिप्त रहने के कारण आरोपी को चोरी करने का पर्याप्त अनुभव है। इसी अनुभव के चलते दोनों आरोपियों ने अत्यंत योजनाबद्ध एवं शातिर तरीके से मात्र 10 मिनट में ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़कर चांदी के आभूषण चोरी किए तथा मौके से फरार हो गए थे।
इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी ,निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान (थाना प्रभारी),उप निरीक्षक अभय सिंह, सहायक उप निरीक्षक कैलाश दांगी ,प्र.आर. केशव सिंह, दीपक यादव, सूरज चावरिया, मुकेश वर्मा ,आरक्षक पवन भदौरिया, सुनील मीणा, धर्मेंद्र रघुवंशी, राघवेंद्र शर्मा, मनीष आरक्षक बलराम जमरा, लालाराम, जगन यादवसैनिक भूपेंद्र, लक्ष्मीचंद, धनसिंह ,इसके अतिरिक्त ,उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे, सहायक उप निरीक्षक सादाब, प्रधान आरक्षक शशांक यादव, आरक्षक पवन मीणा एवं आरक्षक अंतिम सोलंकी (सायबर सेल, राजगढ़) की भी इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।


रिपोर्टर