अज्ञात अपराधियों ने काली मां की मूर्ति तोड़ झाड़ीयों में फेंका, बक्से नहीं जाएंगे आस्था और धर्म के साथ खिलवाड़ करने वाले लोग,

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- थाना क्षेत्र अंतर्गत अटरिया गांव में गुरुवार को अज्ञात चोरों ने काली मंदिर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर में स्थापित मां काली मूर्ति को तोड़कर बगल के ही झाड़ियां में फेंका दिया। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है क्योंकि हर लोगों के आस्था का सवाल है। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी दुर्गावती थाने को दी जहां सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई। इस घटना की सूचना मिलते हीं कल्याणपुर पंचायत के मुखिया अजय कुमार सिंह उर्फ डिंपल सिंह भी मंदिर स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार अटरिया गांव के पूरब मैरे कल्याणपुर पथ से सटे काली मां का एक मंदिर है। गुरुवार को सुबह से लेकर दोपहर तक घना कुहासा छाया हुआ था जिसके कारण दूर-दूर तक दिखाई कुछ भी नहीं दे रहा था। मंदिर के पुजारी मुन्ना कुमार व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात चोरों ने लगता है पहले मंदिर का ताला तोड़ा और उसके बाद अंदर विराजमान मूर्ति को तोड़कर झाड़ियां में फेक दिया है।दोपहर के बाद जब कुहासा थोड़ा कम हुआ और दूर दूर तक दिखाईं देने लगा तब यह जानकारी हम सबों को हुई। इस मामले में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को अटरिया गांव की मां काली मंदिर में विराजमान मां काली की मूर्ति अज्ञात लोगों द्वारा तोड़कर झाड़ियों में फेका गया है। इस घटना के बाद मौके पर डायल 112 की पुलिस व गश्ती गाड़ी की पुलिस पहुंची है यह कुकृत्य बेहद ही शर्मनाक है। ग्रामीणों के द्वारा आवेदन मिलने के बाद जांच की जाएगी इसमें जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट