नशीली दवा के साथ एक गिरफ्तार


रोहतास । पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विक्रमगंज नगर के वार्ड संख्या 04 ढिबरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद कलाम के पुत्र मोहम्मद गब्बर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रेलवे क्रॉसिंग काव नदी के किनारे से पकड़ा।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 2 एमएल की नशीली दवा के 12×10 एवं 14×10 लिक्विड,20×10 निडील (इंजेक्शन),66 हजार 400 रुपये नगद तथा रेडमी कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कांड संख्या 854/25 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई की जानकारी थानाध्यक्ष ललन कुमार ने दी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम सफलता मानी जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट