केंद्र में भाजपा व कांग्रेस सरकार रही है तानाशाह- संतोष कुमार
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Dec 19, 2025
- 59 views
कैमूर ।। सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कहां कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण पर्याप्त मात्रा में फैला हुआ है सरकार के द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है जबकि केंद्र एवं नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सभी समुदायों को एक समान अधिकार दिया है उस अधिकार का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारत के रुपया का साख गिर रहा है संविधान के अंतर्गत कार्य किया गया होता तो विश्व में भारत का रुपया प्रथम दर्जे पर होता। उन्होंने कहा कि नीति नियम पर सरकार चलती है सरकार को विपक्ष के साथ ताल मिलाकर के काम करना चाहिए लेकिन बदले के भावना से काम कर रही है यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। आजादी के प्रथम सत्र से लेकर कांग्रेस ने राज किया उसके शासनकाल में जनता पीड़ित होकर भारतीय जनता पार्टी को जनादेश दिया है सरकार को तानाशाह नहीं होना चाहिए लोकतंत्र का महत्व कायम करना चाहिए। पूरे देश में मतदाता सूची सर्वे के नाम पर बदले की भावना से कार्य नहीं करना चाहिए लोकतंत्र में सभी को मतदान करने का अधिकार है तभी लोकतंत्र का पूरे विश्व में लाज भी है। दुनिया ने माना है ईवीएम मशीन से चुनाव न करा कर वैलेट पेपर को चुनाव होना चाहिए।


रिपोर्टर