दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर डीएम ने की खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 30, 2026
- 3 views
रोहतास ।आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से छापेमारी एवं जाँच अभियान चलाकर विशेष रूप से मिठाइयों की गुणवत्ता,स्वच्छता,खाद्य पदार्थों के रखरखाव,निर्माण एवं बिक्री में निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाय। मिलावटी,दूषित एवं मानक के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की माँग बढ़ जाती है। ऐसे में आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नियमित निगरानी रखते हुए जाँच और कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि त्यौहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से संबंधित शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग को सूचित करें।


रिपोर्टर