मंदिर के पुजारी ने काली माता मंदिर के घंटे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर - मोहनियां थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के बाहर काली माता मंदिर के अंदर घंटे से लटक कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृत युवक की पहचान बेलौड़ी गांव निवासी रविंद्र सिंह का लगभग 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।मृतक मंदिर का पूर्व पुजारी भी था।


बेलौड़ी गांव के मुखिया मीर इमरान ने बताया कि पहले ये मंदिर में पुजा करते थे, उनकी दिमागी संतुलन सही नहीं था उनका दवा चल रहा था, इनका छोटा भाई वार्ड 6 का वार्ड पार्षद है, हम लोग जब मंदिर में पहुंचे तो देखें की मंदिर के घंटे से लटक कर अपनी जान दे दी है। इन्होंने बाल्टी पर चढ़कर घंटे में रस्सी बांधकर गले में फसरी लगाई है और बाल्टी से कुद गए हैं।


मोहनिया थाना के सब इंस्पेक्टर शशिभूषण दुबे ने बताया कि हमें सूचना मिली थी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज रहे है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट