नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण पाटीदार का तलेन में हुआ भव्य स्वागत
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 20, 2025
- 384 views
तलेन । भारतीय जनता पार्टी जिला राजगढ़ के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्रवण पाटीदार का नगर तलेन में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री निशांत शर्मा व पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखन यादव के नेतृत्व में ढोल धामके के साथ साफा व पुष्पहार पहनाकर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्रवण पाटीदार का नगर में जोरदार स्वागत किया गया । इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


रिपोर्टर