गोदाम का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये के खिलौने चोरी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 24, 2025
- 165 views
भिवंडी। नारपोली पुलिस थाना क्षेत्र में गोदाम चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर करीब 3 लाख 2 हजार रुपये मूल्या खिलौने चुरा लिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ओमप्रकाश मदनलाल अग्रवाल (64) व्यवसाय से जुड़े हैं। उनका गोदाम भिवंडी के हरिहर कंपाउंड, दापोडा रोड स्थित गाला नंबर 201 से 206 में है।घटना 7 दिसंबर की रात करीब 7 बजे से 8 दिसंबर की सुबज 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस दौरान अज्ञात चोरों ने गोदाम का शटर लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे खिलौने चुरा लिया। चोरी किए गए माल की कीमत करीब 3 लाख 2 हजार रुपये आंकी गई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने नारपोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए), 331(3) और 331(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है,फिलहाल पुलिस गोदाम परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही पुराने चोरी के मामलों से भी इस घटना को जोड़कर जांच की जा रही है।


रिपोर्टर