पानीपुरी खाने गई 16 वर्षीय लड़की लापता

भिवंडी। शहर के एक पोश इलाके से 16 साल की  एक लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में शांतीनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अपह्रत की माॅ ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि 4 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे “पानीपुरी" खाने के लिए गई थी। काफी देर तक लड़की वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट