भिवंडी में बिजली चोरी का बड़ा मामला
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 24, 2025
- 204 views
दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज
भिवंडी। भिवंडी क्षेत्र में बिजली चोरी के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। शांति नगर पुलिस स्टेशन में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पहले मामले में टोरेंट पॉवर कंपनी के एक्जीक्यूटिव अधिकारी किशोर दादाराव पगारे व उनकी टीम ने जांच के दौरान पाया कि बंगालपुरा निवासी शहिद अली मजिदी और अब्दुल रहेमान असगर अली ने अपने आर्थिक लाभ के लिए सेक्शन पीलर व मीटर से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया। जांच में सामने आया कि दोनों ने करीब 6,024 यूनिट बिजली की चोरी की, जिससे बिजली कंपनी को 1,67,823.16 रुपये का नुकसान हुआ, दूसरे मामले में, गुलजार नगर, ग्यासूद्दीन अपार्टमेंट के उपभोक्ता सत्तार अब्बास शेख, समीर सत्तार शेख ने बिना अधिकृत कनेक्शन के सीधे बिजली लाइन से अवैध रूप से विद्युत आपूर्ति ली। इस प्रकरण में लगभग 4,039 यूनिट बिजली की चोरी का अनुमान लगाया गया है। जिससे लगभग 83459.46 रूपये का नुकसान हुआ है।
शिकायत टोरेंट पॉवर कंपनी व्यवस्थापक हितेश अशोक कुमार सुतार द्वारा दर्ज कराई गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल मामलों की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर