कोपर में इंटरनेट विवाद ने लिया हिंसक रूप

दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

भिवंडी। भिवंडी क्षेत्र के कोपर इलाके में इंटरनेट कनेक्शन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में नारपोली पुलिस स्टेशन में दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता केशव शिवराम पारित (48), जो पेशे से कांट्रैक्टर हैं, अपने परिवार के साथ कोपर इलाके में रहते हैं। 23 दिसंबर की दोपहर करीब 2.30 बजे उनके घर में इंटरनेट कनेक्शन को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसी दौरान राकेश भरत पाटील और अरविंद सीताराम पाटील ने जबरन इंटरनेट का उपयोग करने का विरोध करने पर शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोप है कि राकेश पाटील ने शिकायतकर्ता के सिर पर मुक्का मारकर उन्हें घायल किया, जबकि लोहे की रॉड से सिर पर वार कर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। घटना के दौरान शिकायतकर्ता के बेटे और भाई के साथ भी हाथापाई की गई। घटना के बाद घायल शिकायतकर्ता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना मिलते ही नारपोली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट