समाजवादी पार्टी ने मोहम्मद अनस अंसारी को भिवंडी निजामपुर मनपा अध्यक्ष नियुक्त किया

भिवंडी। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मोहम्मद अनस सामीउल्लाह अंसारी को भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।जारी नियुक्ति पत्र पर समाजवादी पार्टी के मुंबई प्रदेश और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी के हस्ताक्षर हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि मोहम्मद अनस अंसारी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के अनुरूप संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ जनता के हित, कल्याण और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वे संगठनात्मक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए भिवंडी में समाजवादी पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे। यह नियुक्ति 2 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी और इसकी अवधि 30 जून 2027 तक रहेगी।इस नियुक्ति के बाद भिवंडी के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका चुनावों में इस नियुक्ति का पार्टी को लाभ मिल सकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट