भिवंडी पालिका चुनाव में भाजपा की बढ़त, 5 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित. अभी तक 6 हुई सख्या

भिवंडी। भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन राजनीतिक तस्वीर साफ होती नजर आई। अंतिम क्षणों में बदले घटनाक्रम के चलते भारतीय जनता पार्टी के 5 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके साथ ही भिवंडी में भाजपा के कुल 6 उम्मीदवार बिना मतदान के ही जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। चुनाव अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न प्रभागों में अन्य प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। इस अचानक हुए राजनीतिक बदलाव से स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों में एक अल्पसंख्यक मुस्लिम प्रत्याशी का भी समावेश है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह घटनाक्रम भाजपा की सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति को दर्शाता है और इसका असर आगामी महानगर पालिका की राजनीति पर पड़ेगा।निर्विरोध निर्वाचित भाजपा उम्मीदवारों में प्रभाग क्रमांक 18 अ से अश्विनी सन्नी फुटाणकर, प्रभाग क्रमांक 18 ब से दीपा दीपक मढवी, प्रभाग क्रमांक 18 क से अबू शाह अशफाक अहमद शेख ऊर्फ लल्लन, प्रभाग 16 अ से परेश (राजू) चौघुले तथा प्रभाग क्रमांक 23 ब से भारती हनुमान चौधरी शामिल है। इसके एक दिन पहले प्रभाग 17 ब सुमित पाटिल निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। भा

जपा पदाधिकारियों ने इसे संगठन की  मजबूती और जनसमर्थन का परिणाम बताया है, जबकि विपक्षी दलों के लिए इसे चुनावी झटका माना जा रहा है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन सामने आए इस घटनाक्रम के बाद अब सभी की नजरें पालिका की शेष सीटों पर होने वाले चुनावी मुकाबलों पर टिकी हुई हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट