फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 06, 2026
- 29 views
रामपुर संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
कैमूर- मंगलवार को रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में मेरा युवा भारत कैमूर भभुआ युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रामपुर स्टेडियम बेलांव में किया गया। आयोजक-शहीद जगदेव क्लब बहेरी के द्वारा कराया गया जिसमें फुटबॉल का पहला मैच अंबेडकर युवा क्लब बसुहारी बनाम नेहरू युवा क्लब नौहट्टा के बीच हुआ जिसमें अंबेडकर युवा क्लब बसुहारी का टीम 0-2 से विजई रहा। एवं दूसरा मैच लक्ष्मी स्पोर्टिंग क्लब बेलांव बनाम न्यू स्पोर्ट क्लब सबार के बीच खेल प्रारंभ रहा।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुदरी शर्मा पूर्व SI एवं बिजेंद्र पासवान जिला परिषद प्रतिनिधि रेफरी विनोद गुप्ता एवं ओमप्रकाश राम लाइंस मां प्रिंस कुमार एवं आनंद कुमार रामपुर प्रखंड के स्वयंसेवक त्रिभुवन राम एवं अभय कुमार दुबे पूर्व स्वयंसेवक कृष्ण कुमार सिंह मंच संचालक हरिश्चंद्र प्रसाद रंजू सिंह परवेज अख्तर बिंदु साह लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर