82,620 लीटर शराब के साथ दो स्कूटी सवार गिरफ्तार स्कूटी जप्त

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट 



दुर्गावती (कैमूर)- बीती रात दुर्गावती पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से शराब लेकर जा रहे दो लोगों को दहला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि उत्तर प्रदेश बिहार की सीमा से लेकर स्कूटी सवार बिहार में प्रवेश कर खपाने के लिए चेनारी जा रहे थे लेकिन गस्ती में निकली दुर्गावती पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाए हुए थी। इसी बीच गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी तबतक ये दोनो स्कूटी सवार आ पहुंचे जब स्कूटी की चेकिंग की तो देखा तो ये दोनो स्कूटी में शराब लिए लिए हुए थे जहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ में पता चला कि दोनों व्यक्ति संजीव कुमार राहुल पासवान दोनों थाना गांव चेनारी जिला रोहतास के निवासी रहने वाले बताए जाते हैं। पूछ ताछ के बाद पुलिस इस मामले में थाने में प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट