भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, गयाजी में हुआ भव्य स्वागत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 27, 2026
- 64 views
ब्यूरो चीफ प्रकाश कुमार की रिपोर्ट
गया-- मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने गयाजी पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका बुके, चांदी का मुकुट और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत किसी एक चेहरे की नहीं, बल्कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत हैं। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है और उसी कड़ी में गयाजी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।नीट छात्रा से दुष्कर्म एवं हत्या के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा बिल्कुल स्पष्ट है। पीड़ित को न्याय दिलाना और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देना सरकार की प्राथमिकता है। इस मामले में राजनीति करने वालों को जनता समय आने पर जवाब देगी। कानून अपना काम करेगा।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के भरोसे से बनी है। इस चुनाव में बफर वोटिंग के साथ बंपर बहुमत मिला है, जिसके पीछे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत है। उन्हीं कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष गया आए हैं।डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि संजय सरावगी ने पहले भी संगठन को मजबूत किया है और आगे भी उनके नेतृत्व में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है और यही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।


रिपोर्टर