बुधवार को दोपहर 12 बजे अभया ब्रिगेड के तहत दुर्गावती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर में, छात्राओं से मिलेंगे पुलिस अधीक्षक

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर स्थित दुर्गावती कन्या उ.मा. विद्यालय कल्याणपुर की छात्राओं से पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला आज मिलेंगे। इस विषय की  की जानकारी मंगलवार को दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के द्वारा पुलिस बल के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला विद्यालय की छात्राओं से अभया ब्रिगेड से संबंधित प्रमुख जानकारी देंगे। अभया ब्रिगेड दोस्त पुलिस अभियान को मजबूत और मजबूत बनाने के लिए छात्राओं को बताएंगे कि पुलिस उनकी दोस्त है और किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत सहायता के लिए डायल 112 को फोन करेंगी। किसी भी मनचलों के द्वारा छात्राओं को परेशान किया जाता है तो छात्राएं तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस 10 मिनट के भीतर मदद करने के लिए पहुंचेगी। पुलिस से डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पुलिस नागरिकों और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट