जदयू के वरिष्ठ नेता तूफानी राम को "राज्य सफाई कर्मचारी आयोग " का अध्यक्ष बनाये जानें हेतु मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपील
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 27, 2026
- 53 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।मेहतर सेवा संघ बिहार के अध्यक्ष व डॉ अंबेडकर फैलोशिप सम्मान प्राप्त मोहन राम नें जनता दल यू के राजनीतिक सलाहकार व वरिष्ठ नेता श्री तूफानी राम को "राज्य सफाई कर्मचारी आयोग" का अध्यक्ष बनाये जाने हेतु सूबे बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से अपील किया है। मोहन राम नें अपने इस अपील में कहा है कि श्री तूफानी राम एक बड़े ही परिपक्व, अनुभवी एवम कर्मठ ब्यक्ति हैं। समाज के विकास हित में इनका अवर्णीय योगदान रहा है, ये लग - भाग 30-40 वर्षों से अनवरत सफाई मजदूरों के हक व हकूक की लड़ाई लड़ते आरहे हैं।आज इसीका प्रतिफल है जो इन्हें तीन - तीन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। श्री मोहन राम नें कहा कि जब "राज्य सफाई कर्मचारी आयोग " का गठन हेतु कैबिनेट में फैसला ले लिया गया तो फिर कमिटी के गठन में इतनी विलम्ब क्यों? श्री तूफानी राम प्रतिभावान एवम समाज के प्रति निष्ठावान ब्यक्ति हैं, इनको आयोग का अध्यक्ष बननें से मेहतर, डोम,वाल्मीकि एवम बासफोर आदि समाज का कायाकल्प होगा तथा आयोग का संचालन सही तरिके से होगा।


रिपोर्टर