अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों कि आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 31, 2026
- 52 views
मौके पर पहुंच थाना प्रशासन, फॉरेंसिक जांच एवं डॉग स्क्वायड की टीम जुटी जांच में
संवाददाता रामाकांत मिश्र की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड अंतर्गत अंतर्गत करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर लाखों के आभूषण और नकदी की चोरी। पीड़ित उपेंद्र पाठक व माता लाल मुनी कुंवर ने बताया कि घर में चोरी की जानकारी शनिवार की अहले सुबह 4:30 बजे जागने पर हुई। रात में परिवार के साथ खाना खाकर उपर छत पर सोने के लिए चले गए, जिस घर में चोरी हुआ उसे घर में माता और एक पुत्री थी और दूसरे घर में तीन बेटियां थी, महिलाएं और लड़की नीचे में दूसरा कमरा में सोई थी। शनिवार की सुबह 5 बजे नीचे आकर देखा कि घर के बाहर का दरवाजा भी खुला हुआ था तो शक हुआ कि चोरी हो गया है।घर में चोर कब घुसे और कब चोरी करके ले गए किसी को पता नहीं चला। एक घर के ऊपर से से दो घर में से बॉक्स तोड़ कर दूसरे घर में प्रवेश कर फिर दूसरे घर में प्रवेश की कोशिश किया लेकिन उसमें सफल नहीं हुए तो दूसरे घर के 3 इंच के ईंट से बने अलमारी रैक को तोड़ कर घर में घुस गए। चोरों द्वारा घर में रखे गए 3 ट्रॉली बैग में35 साड़ी, 10 सूट,3 पर्स में रखे 6 हजार रुपए, आभूषण में 1 मंगलसूत्र,1 झुमका, 1 सोने का लॉकेट लगा सिकड़ी की चोरी हुईं। आभूषण लगभग ढाई लाख रुपए और 200000 रुपए से अधिक की कपड़ों और नगद मिलाकर 3 लाख से अधिक की अनुमान लगाई जा रही है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने के साथ ही फॉरेंसिक जांच एवं डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।


रिपोर्टर