कोंच में शराब कारोबारी व फरार वारंटी गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 02, 2026
- 37 views
संवाददाता नवलेश कुमार की रिपोर्ट
कोंच(गया)-- थाना पुलिस ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर एक अवैध शराब कारोबारी और एक लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 596/25 के अभियुक्त परादी मांझी को गिरफ्तार किया, जो अवैध शराब कारोबार में संलिप्त था। वहीं, कांड संख्या 32/12 के फरार वारंटी बंटी इंगलिश दास को भी घेराबंदी कर पकड़ा गया। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।गिरफ्तारी के बाद दोनों की मेडिकल जांच कराकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


रिपोर्टर