वसंत पंचमी महोत्सव एवं ‘अभिव्यंजना’ कला मंच का त्रि-दिवसीय भव्य आयोजन संपन्न

 संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- कला एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन गया तथा विहार कला मंच, पटना के संयुक्त तत्वावधान में वसंत पंचमी महोत्सव एवं अभिव्यंजना कला मंच के अंतर्गत तीन दिवसीय भव्य आयोजन 4 से 6 फरवरी 2026 तक हरिदास सेमिनरी परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर पद्मश्री श्याम शर्मा, सुरभि बाला, अशोक कुमार सिन्हा, दीपक चंद्रदेव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कला-प्रदर्शनी में लगभग 100 से अधिक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। पंडित राजेंद्र सिजुआर की ठुमरी, सुदीपा बोस का नृत्य, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ एवं नाट्य मंचन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहा।

दूसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि समापन दिवस पर विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं। कार्यक्रम ने गया में कला, संस्कृति और रचनात्मकता को नई दिशा प्रदान की। धन्यवाद ज्ञापन रूपक सिन्हा ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट