अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, 40 आवेदनों पर हुई सुनवाई

संवाददाता संजय मिश्र की रिपोर्ट 

टिकारी(गया)-- अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें अंचल के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।जनता दरबार के दौरान कुल लगभग 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, परिमार्जन, दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व संबंधी मामले प्रमुख रहे। अंचल अधिकारी मयंक शेखर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। इस दौरान 8 मामलों में परिमार्जन कार्य मौके पर ही पूर्ण कर दिया गया।अंचल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन ने बताया कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जिससे पारदर्शिता और विश्वास बढ़ता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट