एसपी की अध्यक्षता में मद्य निषेध से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित


रोहतास ।जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, रोहतास रौशन कुमार की अध्यक्षता में मद्य निषेध से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में आहूत की गयी।

पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा माह जनवरी 2026 में 213 शराब में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी।

पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा माह जनवरी 2026 में 6745.003 लीटर शराब जप्त की गयी।

पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा माह जनवरी 2026 तक जप्त 297 वाहनों का पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा तीनों अनुमण्डल के पुलिस पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने अनुमण्डल अंतर्गत थाना से संबंधित लंबित अधिहरण प्रस्ताव की समीक्षा कर अविलम्ब वाहन अधिहरण प्रस्ताव जिला विधि को भेजने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा जप्त शराब का विनष्टीकरण प्रस्ताव 15 दिनों के अन्दर भेजने का निर्देश दिया गया है।

सभी न्यायालयों से लंबित वाहनों का अधिहरण प्रस्ताव अविलम्ब निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया है।

सभी पुलिस थानाध्यक्षों एवं उत्पाद थाना को निदेशित किया गया कि अपने-अपने थानान्तर्गत जप्त शराब का विनष्टीकरण प्रस्ताव एवं वाहन अधिहरण प्रस्ताव एक सप्ताह के अन्दर समर्पित करना सुनिश्चित करेंगें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट