बेहतर कार्य वाले पुलिस कर्मियों को मिलेगा सम्मान -डीआईजी

संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी ओन सोन रोहतास ।शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र के रोहतास, भोजपुर, बक्सर व कैमूर जिले में गंभीर आपराधिक कांडो के उदभेदन में शामिल पुलिस अधिकारिओ को बिहार पुलिस वार्षिक परितोषिक समारोह में पुरस्कृत की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय की गई हैl

शाहाबाद प्रक्षेत्र के डी आईजी डा. सत्यप्रकाश के अनुसार

रोहतास जिले के सात गंभीर मामलों के उद्वेदन में उत्कृष्ट कार्य के लिए अनुशंसा की गई हैlजिसमें करवन्दिया थाना अंतर्गत सूरज प्रसाद के 50 लाख रुपए फिरौती की मांग को लेकर अपहरण, नोखा थाना क्षेत्र में दो की तेज हथियार से हत्या और एक को जख्मी करने, कारगहर थाना क्षेत्र में हिमांशु कुमार के अपहरण, तिलौथू थाना क्षेत्र में अभिनंदन कुमार की गोली मारकर हत्या,चुटिया थाना क्षेत्र में पार्वती देवी व प्रतिमा कुमारी की हत्या, धौदाढ़ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की हत्या के मामले के उदभेदन को ले एसपी, डी आई यु के प्रभारी व थानाध्य्क्ष समेत कई पुलिस अधिकारिओ व डेहरी थाना क्षेत्र में छठ पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पुलिस द्वारा रोक लगाने को ले थाना पर नारेबाजी वह हल्ला हंगामा शांत करने में एक सामाजिक कार्यकर्ता को बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक प्रस्ताव भेजा गया है l

उन्होंने बताया कि भोजपुर जिले में साथ गंभीर अपराधी कांडों के उद्वेदन के लिए भी पुरस्कृत करने का प्रस्ताव भेजा गया हैI जिसमें आरा नवादा थाना अंतर्गत चार अज्ञात अपराधियों द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर 630 ग्राम सोने का जेवर छीनने, मुफस्सिल थाना अंतर्गत मंतोष कुमार राम को हथियार का भय दिखाकर बाइक एवं मोबाइल लूट, आरा नगर थाना क्षेत्र में तनिक शोरूम में लूटपाट का उद्वेदन तियर थाना अंतर्गत आत्मा कुमार सिंह के बड़े भाई की हत्या उदवंत नगर थाना अंतर्गत लखीसराय के किउल थाना निवासी सुबोध कुमार पासवान को गोली मार कर घायल करने, भोजपुर जिले के कोईलवर थाना अंतर्गत करुण कुमार से सोने का ज्वेलरी तथा मोबाइल लूट,आरा मुफस्सिल थाना अंतर्गत प्रियांशु कुमार की गोली मारकर हत्या जैसे मामलों को उद्वेदन करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री राज,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की गई है l

 डीआईजी ने बताया कि बक्सर जिले के आधे दर्जन आपराधिक कांडों के उद्वेदन के लिए पुरस्कृत करने के अनुशंसा की गई हैI जिसमें जिले के साइबर थाना में बैंक खाते से अवैध तरीके से 5.48 लाख रुपए की ठगी, ब्रह्मपुर थाना में राहुल कुमार की हत्या, बक्सर मुफस्सिल थाना अंतर्गत अर्जुन यादव की हत्या, बगेनगोला थाना अंतर्गत ममता देवी के पति की हत्या कर शव से सर को गायब करने,बक्सर मुफस्सिल थाना अंतर्गत संतोष यादव की हत्या, बगेनगोला थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी कुख्यात व इनामी अपराधी विजय पांडेय को गिरफ्तार करने जैसे मामलों में एसपी समेत टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने की अनुशंसा की गई हैl

 उन्होंने बताया कि कैमूर जिले के अधौरा क्षेत्र में सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अपराधियों द्वारा भेड़ चुराने और एक की हत्या के मामले के उद्वेदन करने, कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र में आभूषण व्यवसाई से लूटपाट और हत्या करने व 3700 अवैध कारतूस बरामद करने व उसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को ले एसपी हरिमोहन शुक्ला समेत टीम में शामिल एसडीपीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों को बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समझ में पुरस्कृत करने की अनुशंसा की गई है l

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट