रानीगंज से गया तक पिंक बस सेवा उपलब्ध कराने को लेकर विधायका ने किया मांग
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 12, 2026
- 19 views
संवाददाता जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
इमामगंज(गया)-- नगर पंचायत इमामगंज अंतर्गत रानीगंज बस स्टैंड से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नियमित बस सेवा प्रारंभ कराने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पश्चिमी सह समाजसेवी संतोष कुमार शौण्डिक ने विधायक दीपा कुमारी से नियमित बस व महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग किया था. जिसे विधायक ने गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को विधानसभा सत्र में उठा कर सदन का ध्यान आकृष्ट करवाया है. उन्होंने क्षेत्र वासियों के लिए नियमित बसें व महिलाओं के लिए एक पिंक बस चलाने की बातें कही है. इस संबंध में श्री शौण्डिक ने बताया कि रानीगंज से गया तक परिवहन निगम की नियमित बस सेवा प्रारंभ कराने तथा महिलाएं व छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिंक बस सेवा बहाल कराने जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को मेरे द्वारा बताए जाने के बाद विधायक ने विधानसभा के सदन में इसे उठाया, इसके लिए मैं हृदय से उन्हें धन्यवाद देता हुं. बसे प्रारंभ होने से आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं, कामकाजी लोगों एवं विशेष रूप से महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा मिलने की आशा जगी है. इधर विधायक के इस कदम से रानीगंज के व्यवसायिक वर्ग, छात्र- छात्राएं महिलाओं में खुशी देखी जा रही है.


रिपोर्टर