संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शिविर हुआ आयोजित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 18, 2026
- 135 views
तलेन
मध्य प्रदेश शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र लोगों को त्वरित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत तलेन में नगर परिषद द्वारा वार्डों में शिविर आयोजित कर पात्र वंचित लोगों के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जा रहा है 12 जनवरी से 31 मार्च तक चल रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को संकल्प से समाधान अभियान का द्वितीय चरण क्लस्टर स्तरीय शिविर वार्ड 14 के आंगनवाड़ी केन्द्र पर आयोजित कर आवेदन प्राप्त किए गए इस अवसर पर नगर परिषद कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।


रिपोर्टर