टेल्मा एम नामक ब्लड प्रेशर की नकली दवा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार

कल्याण : टेल्मा एम नामक बनावटी ब्लड प्रेशर की दवाओं की बिक्री करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अन्न एवं औषध प्रशासन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकली दवाएं जब्त की हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच मानपाड़ा पुलिस कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोम्बिवली पूर्व के दावड़ी निवासी आरोपी पंकज राधेश्याम उपाध्याय (33) डिस्ट्रीब्यूटर एवं मेडिकल का व्यवसाय करता है वह Telma AM Tablets (Telmisartan 40 mg & Amlodipine 5 mg tablet IP) नामक ब्लड प्रेशर की बनावटी दवा को मूल उत्पादक कंपनी की दवा बताकर बिक्री कर रहा था। संबंधित दवा मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने की जानकारी होने के बावजूद उसकी बिक्री की जा रही थी। जिसकी जानकारी अन्न एवं औषध प्रशासन विभाग को मिली उन्होंने 20 जनवरी को छापा मारकर लगभग 8,94,400 रुपये मूल्य की कुल 2,795 स्ट्रिप “Telma AM Tablets” जब्त कीं। इसके बाद मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 89/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ ही औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 तथा नियम 1945 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान इस मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी विवेक अजयकुमार राय (35) निवासी कांदिवली पूर्व, मुंबई को भी 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने मिलकर संगनमत से यह अपराध किया। पुलिस आयुक्त अतुल झेंडे ने बताया कि नकली दवाओं के उपयोग से मानव स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। इसलिए इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मामले की आगे की जांच डोम्बिवली सहायक पुलिस आयुक्त सुहास हेमाडे के मार्गदर्शन व मानपाड़ा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीपान शिंदे के सानिध्य में सहायक पुलिस निरीक्षक महेश रालेभात कर रहे है ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट