निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने चंद्रधारी सिंह उर्फ बुच्चू जी, कार्यकर्ताओं में हर्ष


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जनता दल (यूनाइटेड) के निर्देशानुसार रविवार को डेहरी प्रखंड में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सर्वसम्मति से चंद्रधारी सिंह उर्फ बुच्चू जी को डेहरी प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

यह संगठनात्मक चुनाव बैठक 22 फरवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे एनिकट स्थित झारखंडी महादेव मंदिर, बास टाल परिसर में आयोजित की गई। पूरी चुनाव प्रक्रिया प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुमार राय एवं पर्यवेक्षक डॉ. गिरेन्द्र सिंह सिकरवार की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में प्रखंड के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यवाहक प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार ने चंद्रधारी सिंह उर्फ बुच्चू जी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में समर्थन किया। इसके उपरांत उन्हें निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें बिनोद कुमार सिंह (पूर्व अध्यक्ष, कोलडिपो), उपेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सरोज सिंह, संतोष कुमार, अमरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, सिद्धार्थ सत्यार्थ, सुमित सिंह, रौनक कुमार, मनोज गुप्ता और मुकेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष के चयन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में डेहरी प्रखंड में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट