घर में है शादी दरवाजे पर गली में भरा है पानी कोई नहीं सुन रहा गरीबों की परेशानी

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर) - बेदर्दी के द्वार पर दर्द का फरियाद कौन सुनने वाला है बतादे की प्रखंड के अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत के गिम्हिया गांव में गली में दरवाजे पर पानी जमा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है इस संबंध में लोगों के द्वारा कई बार ग्राम पंचायत के मुखिया प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया लेकिन किसी के द्वारा उनकी परेशानी को नहीं सुना गया बता दें कि यह दलित बस्ती के लोग गली में पानी भरे होने के कारण काफी परेशान है


वही गुलाब रजक, बब्बन राम, उमेश कुमार, सोनिया देवी, उषा देवी,और मंजू देवी ने बताया कि घर में बेटी की शादी है  और गली में पानी भरा हुआ है जो पानी घर में  जा रहा जा रहा है इस पानी से बदबू भी निकल रही है हम लोग काफी परेशान है लेकिन कोई हम गरीबों का सुनने वाला नहीं है घर में शादी है अब हम लोग क्या करें और कहां जाए फरियाद करने के लिए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट