भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान का किया गया आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 28, 2026
- 181 views
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक "संगठन प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान" आयोजन किया गया। संबंध में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय के द्वारा बताया गया, कि इसी निमित्त दिनांक 27.02.26 को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अहिरौली में शाहाबाद के चारों जिलों आरा ,बक्सर, कैमूर और रोहतास का प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रशिक्षण सत्र लेने वालों में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानियां, शाहाबाद के क्षेत्रीय प्रभारी अशोक भट्ट और भाजपा के उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी संपूर्ण सिद्धार्थ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में चर्चा का विषय रहा - संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका, जिम्मेवारी तय किया गया की नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के सपनों को साकार करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की क्या भूमिका हो, जिससे कि 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाया जा सके। आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चारों जिले के सभी मंडलों में यह प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान आयोजित किया जाएगा जिसमें बुथ अध्यक्ष से लेकर मंडल के सम्मानित एवं अपेक्षित लोग उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग सत्र में उद्घाटन सत्र प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलशानीयां ने किया लिया। प्रशिक्षण विषय पर पी टी टी सत्र शाहाबाद के क्षेत्रीय प्रभारी अशोक भट्ट ने लिया तथा समापन सत्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी शंभू सिद्धार्थ ने लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उषा विद्यार्थी विधायक, जिला अध्यक्ष संतोष पटेल रोहतास, ओमप्रकाश पांडेय कैमूर, दुर्गा राज आरा, संतोष रंजन, अजय यादव, पूनम रविदास, विकास कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, हिमांशु चतुर्वेदी,नवीन निश्चित चतुर्वेदी तथा मीडिया प्रभारी उमाशंकर सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे।


रिपोर्टर