तलेन में होली का पर्व बड़ी ही सादगी और परंपराओं के साथ मनाया गया

तलेन । होली का पर्व तलेन सहित पूरे क्षेत्र में बड़ी ही सादगी और परंपराओं के साथ मनाया गया ।सोमवार रात्रि को महिलाओं द्वारा होलिका दहन स्थानों पर  पहुंचकर पूजा अर्चना की गई। महिलाओं द्वारा रोली,  अक्षत, धूप, पुष्प, गुड़, कच्चे सूत का धागा,  नारियल  आदि शामिल कर पूजा सामग्री अर्पित कर होलिका की परिक्रमा की।वहीं मंगलवार को अलसुबह नगर में  विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान के साथ होली दहन किया गया। 


इन स्थानों पर हुआ होलिका दहन 

नगर के यादव मोहल्ला, गांधी चौक बाजार, सारंगपुर चौराहा, संजय कॉलोनी,  श्रंगार  कॉलोनी,  भोई मोहल्ला ,  पुरबिया पुरा,सहित कई स्थानों पर  होलिका दहन हुआ । इस दौरान गेंहू की बालियों को भी भूना गया ताकि घर में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहे।


गमी वाले परिवारों में जाकर डाला रंग गुलाल 


नगर में हिंदु धामिक उत्सव समिति की गैर व अन्य नगर की व कई समाजो की पारंपरिक गैरो ने गमी वाले परिवारों के यह जाकर रंग डाला । साथ ही गमी वाले घरों पर  समाजजन, रिश्तेदार रंग डालने के लिए पहुंचे। परंपरा के अनुसार इस दिन विभिन्न समाजों के लोग समूह में उन घरों पर जाते हैं जहां साल भर में किसी परिजन की मृत्यु हुई हो.गमी वाले परिवार के सभी सदस्यों को रंग- गुलाल लगाया जाता है. इसके बाद से उस परिवार में शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।

वहीं धुलेंडी पर बच्चों व युवा होली के उत्साह व उमंग में रमे नजर आए।लोगों ने रंग और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया. नगर के प्रमुख चौराहों और होलिका दहन स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट