चोरी का प्रयास, फर्जी टिकट बिक्री एवं झगड़ा करने वाले 5 युवक गिरफ्तार

भीड़ में गुम 10 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया


राजगढ़ । पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में उर्स मेला राजगढ़ में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उपद्रवियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 22-23.03.2026 को निम्न कार्यवाहियाँ की गईं—

चोरी का प्रयास

हेमराज पिता भागीरथ मेवाड़े निवासी बाराव्दारी, राजगढ़ द्वारा उर्स मेले में एक दुकान पर खरीदारी कर रही महिला के फर्स (पर्स) को साइड में रखे होने पर चोरी करने का प्रयास किया गया, जिसे मौके पर गिरफ्तार किया गया।

फर्जी टिकट बिक्री

अनारसिंह पिता अमरलाल तंवर निवासी रुघनाथपुरा द्वारा झूला परिसर में नकली टिकट बेचने की सूचना पर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया।

झगड़ा कर शांति भंग करना

परमेश्वर पिता गोपीलाल लोधी निवासी श्रीपुरा जिला गुना द्वारा मेले में आमजन से विवाद एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार—

गोरधन पिता देवचंद तंवर उम्र 24 वर्ष एवं विष्णु पिता शिवनारायण तंवर उम्र 22 वर्ष, निवासी गिरधरपुरा थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ (राजस्थान) द्वारा आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर दोनों को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया।

 उपरोक्त सभी 05 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

गुम बालिका को सुरक्षित मिलवाया

मेले की भीड़ में अपनी मां रेखा पति जगदीश सेन निवासी कल्लूखेड़ी के साथ आई 10 वर्षीय बालिका पूर्ति सेन के गुम होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल तलाश की गई एवं बालिका को सुरक्षित ढूंढकर उसकी मां के सुपुर्द किया गया।

राजगढ़ पुलिस का संदेश

उर्स मेले में शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट